लोकायुक्त छापा : रसेना के प्रबन्धक के घर पर मिला डेढ़ करोड़ की संपत्ति, मामला दर्ज

लोकायुक्त छापा : रसेना के प्रबन्धक के घर पर मिला डेढ़ करोड़ की संपत्ति, मामला दर्ज

सागर
मध्य प्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार की सुबह एक बड़ी कार्रवाई की।टीम ने यहां सेवा सहकारी समिति ग्राम रसेना के प्रबन्धक के घर पर छापा मारा।छापे में मिली रकम, जेवर और संपत्ति के दस्तावेज कुल मिलाकर डेढ़ करोड़ की संपत्ति होने की तस्दीक कर रहे हैं। लोकायुक्त ने समिति प्रबंधक चंद्रशेखर ढिमोले के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त की कार्रवाई से सागर के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त पुलिस सागर टीम ने देवरी के तिलक वार्ड निवासी सेवा सहकारी समिति ग्राम रसेना के प्रबन्धक चंद्रशेखर ढिमोले के घर बुधवार तड़के 5 बजे छापा मारा। दोपहर 3 बजे तक 11 घंटे लगातार चली पड़ताल में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है। लोकायुक्त सागर एसपी रामेश्वर यादव के निर्देशन में डीएसपी राजेश खेडे, निरीक्षक मंजू सिंह पटेल बीएम द्विवेदी व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सेवा सहकारी समिति प्रबंधक ढिमोले 1995 से इस सेवा में है। वर्तमान में प्रबंधक का वेतन करीब सात हजार रुपए है। इस लिहाज से 24 साल के सेवा काल में प्रबंधक चंद्रशेखर ढिमोले द्वारा अधिकतम 15 लाख रुपए का वेतन बनता है।

बताया जा रहा है कि समिति प्रबंधक चंद्रशेखर ढिमोले के खिलाफ वर्ष 2017 में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच चल रही थी। जांच पूरी होने के बाद बुधवार की सुबह करीब 5 बजे लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े के नेतृत्व में टीम और पुलिस समिति प्रबंधक के घर पहुंची। तब परिजन सो रहे थे। टीम ने दरवाजा खुलवाकर परिचय दिया और जांच शुरू की। जिस पर सब हक्के-बक्के रह गए। यह कार्रवाई शाम तक चलती रही। छापे में मिली रकम, जेवर और संपत्ति के दस्तावेज कुल मिलाकर डेढ़ करोड़ की संपत्ति होने की तस्दीक कर रहे हैं। लोकायुक्त ने समिति प्रबंधक चंद्रशेखर ढिमोले के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है जिससे डेढ़ करोड़ की संपत्ति का ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।

लोकायुुक्त एसपी रामेश्वर यादव के मुताबिक जांच में घर से 1 लाख 33 हजार 550 रुपए कैश, 6 लाख 55 हजार 705 रुपए के सोना-चांदी के जेवर, 19 लाख 98 हजार 954 रुपए का घरेलू सामान मिला। इसके अलावा कृषि भूमि, प्लाट और मकान के 60 दस्तावेज, ट्रैक्टर, बोलेरो, कार एवं बुलेट मोटर साइकिल मिली। उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे तक चली जांच में उसके पास 1 करोड़ 50 लाख 39 हजार 952 रुपए की संपत्ति का खुलासा हो चुका था।