शाहरुख के बाद अब इस एक्टर ने के लिए सौंपा 36 कमरों का होटल
नई दिल्ली
कोरोना महामारी से बचाव के लिए सेलेब्स अपने-अपने स्तर पर मदद की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में शाहरुख खान ने अपना ऑफिस स्पेस मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) को देने का फैसला किया था ताकि इसे क्वांरटीन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके. शाहरुख के बाद एक्टर और बिजनेसमैन सचिन जोशी ने भी अपने 36 कमरों के होटल को बीएमसी को दिया है ताकि इस होटल को क्वारनटीन सेंटर बनाया जा सके और कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद की जा सके. इस होटल का नाम बीटल है और ये मुंबई के पवई इलाके में स्थित है.
दुबई में मौजूद हैं सचिन जोशी
बता दें कि कोरोना वायरस के बाद ग्लोबल शटडाउन के चलते सचिन अभी दुबई में ही मौजूद हैं. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, 'मुंबई काफी भीड़-भाड़ वाला शहर है. यहां पर्याप्त अस्पताल और बेड्स नहीं है. जब बीएमसी ने हमें मदद के लिए अप्रोच किया तो हमने उनकी मदद करने की ठानी. हमने बीएमसी की मदद से अपने होटल को क्वारनटीन सुविधा देने के लिए दिया है. पूरी बिल्डिंग और कमरों को लगातार सैनीटाइज किया जा रहा है और स्टाफ भी जरूरी सामानों से पूरी तरह लैस है.'
bhavtarini.com@gmail.com 