शिवम शो-रूम सील, कर्मियों और ग्राहकों की हो रही पड़ताल

शिवम शो-रूम सील, कर्मियों और ग्राहकों की हो रही पड़ताल

रायपुर
संक्रमणकाल में राज्य के सबसे बड़ी कपड़ा मंडी पंडरी के बड़े शो रूम में एक साथ 15 कर्मचारियों के पाजिटिव मिलने से पूरे बाजार में हडकंप मचा हुआ है। सब एक दूसरे से पूछताछ कर रहे है कहीं शो रूम तो नहीं गया था? लेकिन वहां इस बीच चल रहे एक सेल के चलते काफी संख्या में ग्राहक जरूर पहुंचे थे। जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सूचना जारी कर दी है। वहीं दुकान संचालकों से भी सीसीटीवी व बिल में यदि ग्राहक के नंबर हो तो जानकारी जुटाने के प्रयास ेकिये जा रहे हैं। अन्य माध्यमों से भी पूछताछ की जा रही है।

नियमानुसार शो-रूम शिवम सील कर दिया गया है। वहीं सामने की सडक बेरीकेड्स लगाकर दोनों ओर से बंद कर दिया गया है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर यहां की नाली-सडकों पर दवा का छिडकाव करते हुए सेनिटाइज जारी है।दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की टीम इस शो-रूम में काम करने वाले सभी कर्मचारियों और पिछले 10-12 दिन में यहां खरीदी के लिए पहुंचे ग्राहकों की पहचान में लगी है। फिलहाल शो-रूम में कितने कर्मचारी काम करते हैं और यहां कितने ग्राहक खरीदी के लिए पहुंचे हैं, यह पता नहीं चल पाया है।