कंगना रनौत की बहन रंगोली ने कहा, रितिक रोशन की बहन सुनैना ने मांगी थी माफी
बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल की बेबाकी से सभी वाकिफ हैं। रंगोली सोशल हैंडल ट्विटर के माध्यम से बॉलिवुड के बड़े सितारों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए खूब खबरों में रहती हैं। इस बार तो उन्होंने एक ट्रोलर को भी नहीं छोड़ा, जब ट्रोलर ने रंगोली को कंगना की तस्वीर के साथ तारीफ भरा पोस्ट शेयर करने के लिए ट्रोल किया।
रंगोली और कंगना इस समय अपने होम टाउन मनाली में गर्मियों की छुट्टियां बिता रही हैं। छुट्टियों के बीच रंगोली कई तस्वीरें सोशल मीडिया में लगातार शेयर करती रहती हैं। ऐसे में बहन कंगना की तारीफ करने और तस्वीरें शेयर करने पर एक ट्रोलर ने उनकी चुटकी लेते हुए लिखा, 'अरे यार सब अपने भाई-बहनों से प्यार करते हैं और जितना वह कर सकते हैं उनके लिए करते हैं, इसमें नया क्या है?
ट्रोलर के इस ट्वीट पर रंगोली बेहद भड़क गई और ट्रोलर को जवाब देने के लिए रितिक रोशन और उनकी बहन से जुड़ी एक बात बताते हुए ट्रोलर को करारा जवाब दिया। वैसे कंगना के इस जवाब का ट्रोलिंग वाले पोस्ट से ज्यादा कुछ मतलब नहीं निकलना। ट्रोलर को खरी-खोटी सुनाते हुए रंगोली ने एक बाद एक कई ट्वीट किए।
रंगोली ने लिखा, 'ज्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश मत करो। हर कोई अपने भाई-बहनों के लिए अच्छा नहीं होता। रितिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने मुझे और कंगना को कॉल और मेसेज करके इसलिए माफी मांगी क्योंकि वह कंगना के साथ उस समय खड़ी नहीं हो पाई थीं, जब ऋतिक ने उन्हें फंसाया था।'
रंगोली ( Rangoli Chandel ) ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'रितिक ( Hrithik Roshan ) ने अपनी पीआर टीम के साथ मिलकर कंगना को बाईपोलर साबित करने की कोशिश की। कंगना को पब्लिक शेमिंग का सामना करना पड़ा था।' रंगोली ने ट्रोलर को फटकार लगाते हुए कहा कि केवल एक दिन बाद ही यह बात पूरी मीडिया में आ गई थी, तो अब किसी से ऐसा मत कहना कि सभी भाई-बहन एक-दूसरे के लिए अच्छे होते हैं।'
कंगना ने हाल ही में डायरेक्टर अश्वनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'पंगा' की शूटिंग पूरी की है। छुट्टियों से लौटते ही वह रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म 'मेंटल है क्या' के प्रमोशन में जुट जाएंगी। रितिक रोशन इन दिनों अपनी रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म 'सुपर 30' के प्रमोशन में जुट गए हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 