कुल्लू में हादसा, 50 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी; 25 की मौत, 35 घायल
नई दिल्ली
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार को एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई। बस बंजार इलाके के पास एक गहरी खाई में गिर गई जिससे करीब 25 यात्रियों की माैत जबकि 35 यात्री घायल हो गए।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, हादसे के समय बस में 50 यात्री सवार थे। वहीं, बचाव अभियान जारी है। जानकारी की मुताबिक, यह बस बंजार से गड़गुशानी इलाके की ओर जा रही थी।
बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने के अंत में भी हिमाचलप प्रदेश के चंबा में एक बस हादसा हुआ था। एक बस के 200 फुट गहरी खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हुई थी। यह बस डलहौजी से पंजाब के पठानकोट जा रही थी। कई यात्री गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।
इस हादसे के बाद अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा डलहौजी उपमंडल के बानीखेत से पहले पंचपुला पुल के पास हुआ। चंबा की पुलिस अधीक्षक मोनिका भुतुनगुरु ने कहा कि हादसे में कई मुसाफिर जख्मी हुए।
bhavtarini.com@gmail.com 