जगदलपुर-बीजापुर के किसानों ने रायपुर के गोठानों का भ्रमण किया

जगदलपुर-बीजापुर के किसानों ने रायपुर के गोठानों का भ्रमण किया

रायपुर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर एवं बीजापुर के गौठान समिति के 25-25 महिला सदस्यों और किसानों ने आज रायपुर जिले के बैहार, सेरीखेड़ी और नवागांव का भ्रमण किया। इन किसानों ने रायपुर के गौठानों में किए जा रहें अभिनव प्रयासों के प्रति गहरी रूचि दिखाई और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वे ऐसे प्रयासों को बस्तर में भी बढ़ायेंगे।

इन किसानों ने वर्मी कम्पोस्ट, टांका उत्पादन, विंड्रोमैथड से वर्मी निर्माण, मशरूम उत्पादन, दोना-पत्तल निर्माण, सब्जी बाडी, साबुन निर्माण, गमला निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, मुर्गीपालन, बकरीपालन का अवलोकन किया। उन्होंने सेरीखेडी के मल्टीयूटिलीटी सेन्टर, कृषि विश्वविद्यालय के संग्रहालय का भ्रमण किया गया और विश्वविद्यालय के सूक्ष्म सिंचाई योजना की जानकारी ली। सदस्यों ने गौठानों में बिहान समूहों एवं अन्य समूहों द्वारा उत्पादित किये जा रहे विभिन्न उत्पाद के प्रति गहरी रूचि दिखाई और यहां समूह को होने वाले लाभ से प्रेरणा प्राप्त की।