दो वाहनों की सीधी भिड़ंत, 6 बारातियों की मौके पर मौक; कई घायल

दो वाहनों की सीधी भिड़ंत, 6 बारातियों की मौके पर मौक; कई घायल

छिन्दवाड़ा
 मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक हासदा हो गया है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कोई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा जिले के धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के सारना-बनगांव रोड पर बुधवार सुबह दो वाहनों की भिड़ंत हो गई जिस कारण 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।


मरने वाले में 6 लोग बाराती थे। वहीं, बताया जा रहा है कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर जिला अस्पताल में चल रहा हंगामा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल अभी तक प्रशासन की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नही आई है। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरे वाहन और दूसरे वाहन की भिड़ंत के कारण ये हादसा हुआ है।