न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद तीसरे बच्चे के पिता बनेंगे वार्नर

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद तीसरे बच्चे के पिता बनेंगे वार्नर

लंदन
आॅस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर और उनकी पत्नी कैंडिस आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले के बाद तीसरे बच्चे का अभिभावक बन सकते है। वार्नर दंपत्ति पहले से ही दो बेटियों इवी माये और इंडी रे के अभिभावक है और कैंडिस रविवार को तीसरे बच्चे को जन्म दे सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद आॅस्ट्रेलिया के पास अगले मैच से पहले एक सप्ताह का समय होगा। टीम को छह जुलाई को दक्षिण अप्रच्च्ीका के खिलाफ अंतिम लीग मैच में खेलना है और ऐसे में वार्नर दंपत्ति के लिए बच्चे के जन्म के लिए समय होगा। बच्चे के जन्म के लिए कैडिस एक महीने से पहले ही इंग्लैंड आ गयी थी। वार्नर ने कहा कि मुझे पिता बनना पसंद है। मेरी पत्नी मेरा काफी समर्थन करती है। हमें परिवार से काफी समर्थन मिलता है। मेरे परिवार के लिए यह अहम समय है।