पूर्व राज्यपाल स्व. टंडन की अस्थियाँ माँ नर्मदा में प्रवाहित

पूर्व राज्यपाल स्व.  टंडन की अस्थियाँ माँ नर्मदा में प्रवाहित

 भोपाल

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व.  लालजी टंडन की अस्थियाँ आज विधि-विधान के साथ होशंगाबाद में सेठानी घाट पर पुण्य-सलिला माँ नर्मदा में प्रवाहित कर दी गयीं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह भोपाल से स्व.  टंडन के परिजनों के साथ अस्थियाँ लेकर होशंगाबाद गये थे।

माँ नर्मदा में अस्थियों को  टंडन के निज सचिव रहे श्री संजय चौधरी और टंडन के परिजनों ने प्रवाहित किया। इस मौके पर विधायक  सीताशरण शर्मा,  विजयपाल सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।