यूरोपियन आर्टिस्ट ने 'judgementall Hai Kya' के मेकर्स पर लगाया चोरी का आरोप, कहा- शर्म की बात है
मुंबई
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Raj Kummar Rao) की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' (Judgementall Hai Kya) रिलीज होने के बाद विवादों में फंस गई है। इस फिल्म के मेकर्म पर एक यूरोपियन फोटोग्राफर (Photographer) ने चोरी (Plagiarism) का आरोप लगाया है। फ्लोरा बोरसी (Flora Borsi) नाम के फोटोग्राफर का आरोप है कि जजमेंटल है क्या के मेकर्स ने उनसे बिना इजाजत लिए उनके फोटो की कॉपी कर अपने पोस्टर में उसका इस्तेमाल किया है।
ट्विटर पर बोरसी ने दोनों फोटो का कोलाज साझा करते हुए लिखा कि कोई समानता दिख रही है? ये बॉलीवुड की फेमस फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का पोस्टर है। उन्होंने मुझसे ना इजाजत ली और ना बात करने की कोशिश की। एक बड़ी कंपनी का एक फ्रीलांस आर्टिस्ट के काम को चोरी करना बहुत शर्मिंदगी की बात है। बोरसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के हीरो राजकुमार राव का एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, ये फोटो मुझे कुछ याद दिला रही है…रुकिए ये तो बिल्कुल मेरे फोटोग्राफ की तरह है।
this movie poster plagarised my art! Could someone explain what’s happening, please? This is not right. #JudgementallHaiKya @balajimotionpic @sheenagola ?? pic.twitter.com/0yLLmM1mBS
— Flora Borsi (@FloraBorsi) July 29, 2019
बोरसी के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनके समर्थन में उतरे हैं और फिल्म के मेकर्स से अपनी गलती को मानने के लिए कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्माताओं को लोग अलग-अलग तरह की बातें बोल रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि डियर एकता कपूर, कंगना रनौत आप दोनों से रिक्वेस्ट है कि अपनी पूरी टीम के काम की जांच करें। आपकी नई फिल्म जजमेंटल है क्या बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। लेकिन किसी दूसरे फोटोग्राफर का काम उनकी इजाजत के बगैर कॉपी करना शर्म की बात है।
आपको बताते चलें कि इससे पहले भी कई बड़ी भारतीय फिल्मों पर भी पोस्टर चोरी करने के आरोप लग चुके हैं। इनमें 'बाहुबली' से लेकर आमिर खान की 'पीके', 'गजनी' और शाहरुख खान की 'रा-वन' जैसी फिल्माें के नाम शामिल हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 