रायपुर में 10वीं के छात्र पर एसिड अटैक, आरोपी फरार
रायपुर
छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 10वीं के छात्र पर एसिड अटैक किया गया है. इससे छात्र बुरी तरह से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पीड़ित छात्र का नाम सुनील कुमार साहू है. उसका कहना है कि बाइक सवार 3 युवकों ने चेहरे पर एसिड फेंका है.
जानकारी के मुताबिक, मामला उरला इलाके का है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए कैद हो गया है. युवक के अनुसार, हमलावर लाल कलर की बाइक पर सवार होकर आए थे. जब तक छात्र कुछ समझ पाता उससे पहले ही आरोपियों ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गए.
बता दें कि पिछले साल छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक युवक ने दुष्कर्म के आरोपी और उसके दोस्त के ऊपर एसिड से अटैक कर दिया था. इसके बाद मामले की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कप मंच गया था. इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया था.
bhavtarini.com@gmail.com 