शौक की खातिर लुटेरे बन गए मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र, 7 अरेस्ट
मेरठ
मेरठ पुलिस ने मेडिकल और इंजीनियरिंग छात्रों के एक गैंग का भंडाफोड़ किया है जो लग्जरी लाइफस्टाइल जीने और शौक पूरे करने के लुटेरे बन गए. कंकरखेड़ा पुलिस व क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों की निशानदेही पर दो बाइक, दो स्कूटी व एक स्विफ्ट बरामद हुई है.
एसएसपी नितिन तिवारी ने रविवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि गिरोह ने मेरठ व आस-पास के जिलों में लूटपाट की 20 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है. आरोपी हाईवे व उससे जुड़े संपर्क मार्गो पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे. गिरोह की मेरठ जिले में अंजाम दी गईं पांच वारदातें अभी तक ट्रेस हुई हैं.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी छात्र अय्याशी और महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे. उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी.
गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है. आरोपियों में मेरठ निवासी अंकुर बीटेक करने के बाद सुभारती यूनिवर्सिटी से बीफार्मा कर रहा है, प्रदीप निवासी मेरठ, अजमान निवासी मुजफ्फरनगर, कासिफ निवासी मुजफ्फरनगर, प्रशांत निवासी मेरठ (12वीं पास), शारिक निवासी मेरठ (10वीं पास), सुनील निवासी मेरठ शामिल हैं.
bhavtarini.com@gmail.com
