संक्रमितों की बढ़ती संख्या देख राजधानी के 7 क्षेत्रों को बनाया हॉट स्पॉट

संक्रमितों की  बढ़ती संख्या देख राजधानी के 7 क्षेत्रों को बनाया हॉट स्पॉट

भोपाल
 मध्यप्रेदश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इंदौर शहर के बाद अब भोपाल में भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजधानी भोपाल की बात करें तो अब तक राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा साढ़े तीन सो पार पहुंच चुका है जबकी 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भोपाल में लगातार बढ़ती संक्रमितों की संख्या पर प्रशासन द्वारा संवेदनशील इलाकों को सील कर दिया है। सावधानी बरतते हुए प्रशासन ने उन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट भोषित कर दिया है जहां कोरोना के ज्यादा मरीज मिले हैं।

राजधानी के 7 हॉट स्पॉट इलाके

भोपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 7 क्षेत्रों को हॉट-स्पॉट बनाया है। जिनमें टीटी नगर, अशोका गार्डन, नेहरू नगर, ऐशबाग, कोलार की कुछ कॉलोनियां सहित शिवाजी नगर और जहांगीराबाद शामिल है। इन सभी क्षेत्रों में सबसे संवेदनशील और सबसे बड़ा इलाका जहांगीराबाद है।

पूरे शहर की तुलना में यहां सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को WHO की गाइडलाइन के अनुसार काम करने को कहा है। जिसके अनुसार जिला प्रशासन अब ऐसी बहुमंजिला इमारत, कॉलोनी या आवासीय परिसर जहां 3 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उसके 200 मिटर के अंदर लोकर हॉट-स्पॉट बनाया गया है। इसके अलावा शहर में ऐसे करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा हिस्से हैं जहां कोरोना के 3 से ज्यादा केस मिले हैं।


सभी हॉट स्पॉट क्षेत्रों की स्क्रीनिंग और सैम्पलिंग

कोरोना के मरीजों की मौत का आंकड़ा व पाजिटिव केस के मिलने पर भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बड़ा फैसला लिया है की जहांगीराबाद सहित सभी हॉट स्पॉट इलाकों को सील कर दो दर्जन से ज्यादा स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्क्रीनिंग के लिए तैनात कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टिम से चर्चा कर निर्धारित किया है कि सभी हॉट स्पॉट क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर सर्वे करने में लगा है, जिससे की पाजिटिव मरीजों की पहचाना कर उनकी स्क्रीनिंग और सैम्पलिंग करें।