मुख्यमंत्री चौहान का कृषि मंत्री श्री पटेल ने जताया आभार

मुख्यमंत्री  चौहान का कृषि मंत्री श्री पटेल ने जताया आभार

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का किसानों को दी गई राहत के लिये किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आभार माना है। शासन ने आज प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा खरीफ-2022 सीजन में वितरित अल्पकालीन ऋण की देय तिथि को 30 अप्रैल से बढ़ा कर 31 मई करने संबंधी आदेश जारी किया है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर जारी किये गये आदेश से किसानों को फसल ऋण जमा कराने के लिये अतिरिक्त समय मिल गया है। इसका लाभ उपार्जन की समयावधि में फसल विक्रय करने वाले कृषकों को मिलेगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट