CM बघेल ने देखी गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया, महिलाओं से की चर्चा

CM बघेल ने देखी गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया, महिलाओं से की चर्चा

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हीरापुर जरवाय शहरी गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गोबर से पेंट बनाने की इकाई का भी अवलोकन कर वर्मी कम्पोस्ट और पेंट निर्माण से जुड़ी महिलाओं से चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल को गोवर्धन महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 34.01 लाख किलोग्राम गोबर की खरीदी हुई है। इनमें से 3 लाख 10 हजार किलोग्राम वर्मी खाद तैयार कर लिया गया है। 6 लाख 30 हजार किलोग्राम सुपर खाद तैयार किया गया है। महिलाओं को अब तक 18.90 लाख रूपए का लाभांश मिला है। 
मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान गौठान परिसर में गोबर से मशीन द्वारा पेंट निर्माण में लगे महिला समूह की सदस्यों से प्रक्रिया को बारीकी से समझा। समूह की महिलाओं ने बताया कि गोबर से बना पेंट बाजार से निर्मित अन्य पेंट से गुणवत्ता में बेहतर है, साथ ही बाजार में मिल रहे पेंट की तुलना में 25 से 30 प्रतिशत सस्ता है। 
समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक गोबर से 17 हजार 200 लीटर पेंट का उत्पादन किया जा चुका है। इसमें से 15 हजार 700 लीटर का विक्रय हो चुका है। पेंट विक्रय से अब तक 23 लाख 70 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है, इससे समूह को 7 लाख 500 रूपए का लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गौठान परिसर स्थित दोना-पत्तल निर्माण कर रही महिला समूहों से उनके काम के बारे में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गौठान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट