छत्तीसगढ़ में भूमि और जल संरक्षण पर हो रहा बेहतर काम को भारत सरकार के विशेष सचिव ने सराहा
रायपुर। मृदा एवं जल संरक्षण विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। कार्यक्रम में भारत सरकार के विशेष सचिव चंद्रप्रकाश गोयल ने छत्तीसगढ़ के कार्यों की तारीफ की। गोयल ने कहा, छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों की अपेक्षा भूमि एवं जल संरक्षण में बेहतर कार्य हो रहा।
LIVE: 'मृदा एवं जल संरक्षण' पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ https://t.co/jfrZ2GMNmm
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 23, 2023
आपको बता दें कि चंद्रप्रकाश गोयल केंद्रीय वन एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव एवं महानिदेशक हैं।
कार्यशाला में देशभर के वानिकी विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित एवं संवर्धित करने पर चर्चा की जा रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 