awdhesh dandotia
मुरैना। सहराना गांव में बायरल बुखार से पीडि़त एक दर्जन लोगों को 108 एम्बूलेंस से उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सहराना गांव में बायरल बुखार से एक दर्जन से अधिक लोग पीडि़त है। बखाुर से पीडि़त लोगों की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य महकमें ने एम्बूलेंस की मदद से बुखार से पीडि़त लोगों को उपचार के लिये अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. राघवेन्द्र यादव ने बुखार से पीडि़त गांव के लोगों की जांच कर उपचार किया तथा बुखार से पीडि़तों को अस्पताल में भर्ती कराया।