प्रतिमा स्थल की सफाई कर पंचामृत से किया अभिषेक

प्रतिमा स्थल की सफाई कर पंचामृत से किया अभिषेक
awdhesh dandotia मुरैना। 12 जनवरी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा कर्तव्य बोध दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 8 बजे शिक्षक संघ पदाधिकारी जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में केएस चौराहे पर स्थापित विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पहुचे वहाँ साफ सफाई की। पंचामृत से अभिषेक कर चन्दन का लेप लगाया। इस अवसर पर एडीएम एसके मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी आरजे सत्यार्थी, एमआईसी सदस्य संजय शर्मा एवं मप्र शिक्षक संघ मुरैना के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। एडीएम एसके मिश्रा और जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह सिकरवार ने विवेकानंद प्रतिमा को केसरिया साफा पहनाकर उन्हें नमन किया। Anointing done by Panchamrita by cleaning the image site एडीएम मिश्रा ने कहा कि विवेकानंद युवाओ के प्रेरणा श्रोत और मार्गदर्शक है। उनका विचार था कि किसी भी देश में प्रगति तभी संभव है जब उस देश की युवा पीडी सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगी। डीईओ आरजे सत्यार्थी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसार करने की बात कही। उन्होंने विश्व मे भारत का गौरव बढाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि स्वामी युग प्रवर्तक के साथ ही सनातन संस्कृति के संवाहक और युवाओ के आदर्श है। उन्होंने भारतीय अध्यात्मवाद के प्रगतिशील विचार से विश्व का परिचय कराया। जिलाध्यक्ष डॉ सिकरवार ने कहा कि युवा विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करेंगे तो भारत फिर से विश्व गुरु बन जाएगा। शिक्षक का भी दायित्व है कि छात्रों को शिक्षा देने के साथ संस्कृति का बोध कराये। उन्हें हमारे महापुरुषों के जीवन आदर्शो को समझने के लिए प्रेरित करे।