भुआ-बिछिया एवं नैनपुर महाविद्यालय ने जीते अपने मैच

भुआ-बिछिया एवं नैनपुर महाविद्यालय ने जीते अपने मैच

भुआ-बिछिया एवं नैनपुर महाविद्यालय ने जीते अपने मैच

कल मण्डला व भुआ बिछिया और नैनपुर व डिण्डौरी के मध्य खेले जायेगे सेमि फाइनल मुकाबले

रानी दुर्गावती महाविद्यालय में खेली जा रही है अंतर्महाविद्यालयीन जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

bhua-bichia-and-nainpur-colleges-won-their-matches Syed Javed Ali मंडला - रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में जिला स्तरीय क्रिकेट पुरूष प्रतियोगिता का पहला क्वाटर फाईनल मैच भुआ बिछिया एवं निवास के मध्य प्रातः 09ः30 बजे से खेला गया। जिसमें टाॅस जीतकर भुआ बिछिया महाविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवं निर्धारित 15 ओवरों में 142 रन बनाए। जबाब में निवास महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने निर्धारित 15 ओवरों 8 विकेट के नुक्सान में 125 रन ही बना सकी, और भुआ बिछिया महाविद्यालय ने 17 रनों से मैच जीत लिया। इस मैच का मेन ऑफ़ द मैच कपिल टांडिया को दिया गया, जिन्होंने नावाद 73 रन बनाये। प्रतियोगिता में दूसरा क्वाटर फाईनल मैच शहपुरा महाविद्यालय एवं नैनपुर के बीच खेला गया। जिसमें टाॅस जीतकर नैनपुर महाविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान में 116 रन बनाये। जबाव में उतरी शहपुरा महाविद्यालय की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 106 रन ही बना सकी, 10 रनों से नैनपुर महाविद्यालय विजयी रही। प्रतियोगिता में डाॅ.व्ही.के.चैरसिया, डाॅ.अनिल गुप्ता, डाॅ.टी.पी.मिश्रा, डाॅ.एस.के.श्रीवास्तव, डाॅ.इन्दु मिश्रा, डाॅ.विवेक जायसवाल, संजय पाठक, डाॅ.एम.के.नागेश, डाॅ.आर.एस.धुर्वे, रवि यादव, सपन जाट, सचिन तिवारी, डाॅ.नवीन तेकाम, डाॅ.ए.एस.बघेल, एस.के.पटेल, वाय.एन.कछवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सत्यम बर्मन, ललित तिवारी एवं स्कोर की भूमिका छात्रपाल बरमैया ने निभाया। प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कछवाहा के द्वारा किया गया। कल प्रातः 10 बजे से पहला सेमी फाईनल मैच मण्डला व भुआ बिछिया के मध्य एवं दूसरा सेमी फाईनल मैच दोपहर 01 बजे से नैनपुर एवं डिण्डौरी के मध्य खेला जायेगा।