चुनाव बाद भाजपा की पहली सर्जरी, सिंगरौली जिला अध्यक्ष को हटाया

चुनाव बाद भाजपा की पहली सर्जरी, सिंगरौली जिला अध्यक्ष को हटाया
akhilesh dwivedi सिंगरौली, लोकसभा चुनाव में भितरघात या असहयोग करने वालों पर भाजपा में कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। पहली गाज सिंगरौली जिला अध्यक्ष कांतिदेव सिंह पर गिरी है। भाजपा ने उन्हें जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर वहां के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गोयल को जिले की कमान सौंपी गई है। इस्तीफा वापिस ले लिया था लोकसभा चुनाव के दौरान सीधी से रीति पाठक को टिकट दिए जाने से नाराज होकर कांतिदेव सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन बाद में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की समझाइश पर उन्होंने अपना इस्तीफा वापिस ले लिया था। कांतिदेव को पद से हटा दिया प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को चुनाव में कांतिदेव द्वारा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में काम न करने और भितरघात की शिकायते मिली थी। राकेश, कांतिदेव को चुनाव के तत्काल बाद ही हटाना चाहते थे। लेकिन प्रदेश के कुछ बड़े नेता उन्हें पद पर बनाए रखने के लिए दबाव बना रहे थे। त्यागपत्र स्वीकार किया है शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने केंद्रीय संगठन से अनुमति के बाद कांतिदेव को पद से हटा दिया। हालांकि भाजपा ने अपने प्रेस नोट में लिखा है कि संगठन ने कांतिदेव का त्यागपत्र स्वीकार किया है।