बैंकों में बंपर भर्ती, जानें कब कहां और कैसे करें आवेदन

बैंकों में बंपर भर्ती, जानें कब कहां और कैसे करें आवेदन
नई दिल्ली, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में मैनेजर और आफिस असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं. भर्ती 7401 पदों पर होनी है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 18 जून से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 जुलाई, 2019 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. प्री में पास होने वालों को मेन्स परीक्षा में भाग लेना का मौका मिलेगा और मेन्स परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. पदनाम ऑफिसर (स्केल I, II & III) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपरपज) महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तिथि- 18 जून 2019 ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 04 जुलाई 2019 आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि - 04 जुलाई 2019 योग्यता आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट, B.E./B.Tech, LLB, CA, MBA की डिग्री हो. योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें. उम्र अलग-अलग पदों पर अलग-अलग उम्र सीमा तय की है. न्यूनतम उम्र 18 साल है और अधिकतम उम्र 40 साल है. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. कैसे किया जाएगा चयन उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. फीस जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए- 600 रुपये एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए- 100 रुपये IBPS RRB के लिए ऐसे करें आवेदन इच्छुक लोग आईबीपीएस की वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.