छग वनमंत्री का पीएसओ कोरोनाग्रस्त, क्वॉरंटीन पर था

छग वनमंत्री का पीएसओ कोरोनाग्रस्त, क्वॉरंटीन पर था
राजनांदगांव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर का सुरक्षाकर्मी कोरोनाग्रस्त मिला है। बताया गया है कि मंत्री अकबर के सरकारी बंगले में निवासरत यह जवान हाल ही में अपने गृह राज्य उत्तरप्रदेश से लौटा था। और वह एक होटल में क्वॉरंटीन पर था। बुधवार को जांच रिपोर्ट आई जिसमें पीएसओ के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उसे अंबेडकर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।