डिंडोरी ने बम्हनी को 22 रन से दी शिकस्त

डिंडोरी ने बम्हनी को 22 रन से दी शिकस्त

डिंडोरी ने बम्हनी को 22 रन से दी शिकस्त

रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में शुरू हुई अन्तर कॉलेज डिस्ट्रिक्ट लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट

dindori-defeated-bamhni-by-22-runs Syed Javed Ali मण्डला - रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में जिला स्तरीय क्रिकेट पुरूष प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारम्भ नगरि निरीक्षक निलेष दोहरे के आतिथ्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.टी.पी.मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ में महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा योग का प्रदर्षन किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के स्टाफ के द्वारा आकाष में रंगविरंगे गुब्बारे छोड़े गये तथा रिंगिंग बेल (घण्टा) बजाकर मैच की शुरूवात की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डाॅ.एम.के.सिंह, क्रीड़ा अधिकारी बम्हनी बंजर डाॅ.विवेक जायसवाल, आमिर खाॅंन(डिण्डौरी), डाॅ.आर.एस.धुर्वे(नैनपुर) तथा महाविद्यालय की ओर से डाॅ.बी.टेंभरे, डाॅ.एस.आर.बघेल, डाॅ.रमा गुप्ता, श्रीमती विनिया बेनेट, डाॅ.प्रषांत पाण्डेय, श्री अभिषेष प्रताप, डाॅ.राजेश धुर्वे, इन्द्रपाल सिंह, रणधीर सिंह, जी.एल.प्रजापति, मुकेश प्रजापति, रोहित चैरसिया, अनिल बिंझिया, रुपेश असरानी, मुख्य लिपित एस.के.पटेल, बाय.एन.कछवाहा की उपस्थिति गरिमामयी रही। प्रतियोगिता का पहला मैच डिण्डौरी एवं बम्हनी के बीच खेला गया, जिसमें टाॅस जीतकर डिण्डौरी महाविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.1 अवरों में 93 रन ही बना पाई। जबाव में बम्हनी महाविद्यालय ने निर्धारित 15 ओवरों 71 रनों में ही सिमट गई। मैन ऑफ़ द मैच बम्हनी की ओर से गजानंद को जिन्होनें 3 ओवरों में 11 रन देकर 5 विकेट झटके को दिया गया। मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी जे.के.मैटल्स् के संचालक राजीव कसार की ओर से प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सत्यम बर्मन, ललित तिवारी एवं स्कोरर की भूमिका छात्रपाल बरमैया ने निभाया। प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कछवाहा के द्वारा किया गया। कल प्रातः 10 बजे से निवास एवं भुआ बिछिया के मध्य एवं दूसरा मैच दोपहर 01 बजे से नैनपुर एवं शहपुरा के मध्य खेला जायेगा।