भोपाल, बकरीद आने वाली है ऐसे माहौल में मध्यप्रदेश में ईको फ्रेंडली बकरे की कुर्बानी करने की अपील की गई है. संस्कृति बचाओ मंच ने मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि वो ईको फ्रेंडली बकरे कुर्बान करें.अब ये ईको फ्रेंडली बकरे हैं
संस्कृति बचाओ मंच ने ईद पर बकरे की कुर्बानी का विरोध किया है. मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने टीटी नगर इलाके स्थिति दुर्गा मंदिर में अपने समर्थकों के साथ मिट्टी के बकरे बनाकर विरोध प्रदर्शन किया. मंच ने दुर्गा पंडाल के पास मिट्टी से बने दो बकरों को रखा और मुस्लिम भाइयों से अपील की. उन्होंने कहा-जब होली पर सूखी होली की बात होती है, दीवाली पर पर्यावरण बचाने के लिए पटाखे न फोड़ने की बात होती तो ईद पर ईको फ़्रेंडली बकरे की प्रतीकात्मक कुर्बानी होनी चाहिए.मेरी मुस्लिम धर्मावलंबियों से अपील है कि पर्यावरण की रक्षा और इस परिस्थिति में ईको फ़्रेंडली बकरे की कुर्बानी दें.
एक हजार से शुरू है बकरे की कीमत
दुर्गा मंदिर स्थित पंडाल में गणेश और दुर्गा प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है. यहां के कारीगरों ने इको फ्रेंडली बकरा बनाया है. यह बकरा मिट्टी से तैयार किया गया है. यहां के कारीगरों का कहना है मिट्टी के बकरे के साइज के हिसाब से उसकी कीमत रखी गई है. एक इको फ्रेंडली बकरे की कीमत 1000 से शुरू है. इसके अलावा डिमांड आने पर व्यक्ति के हिसाब से मिट्टी का बकरा बनाया जाएगा. कीमत भी बकरे के साइज के हिसाब से होगी. एक बकरे को तैयार करने में तीन कारीगर लगते हैं. एक घास से ढांचा तैयार करता है. दूसरा मिट्टी से उसे आकार देता है और तीसरा उसका रंग रोगन करता है.