चार से पांच दिन के भीतर समाप्त हो सकता है उम्मीदवारों को लेकर चल रहा असमंजस

चार से पांच दिन के भीतर समाप्त हो सकता है उम्मीदवारों को लेकर चल रहा असमंजस
shailendra misra भिण्ड। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने के लिए जल्द फैसला ले सकती हैं। यह फैसला आगामी तीन से चार दिन में लिए जाने की बात सामने आ रही है। जिले की पांचों विधानसभा सीटों से नेता उम्मीदवारी पेश करने के लिए दिल्ली पार्टी दफ्तरों पर डेरा जमाए हुए हैं। और टिकट मिलने की आस में चक्कर काट रहे हैं। जिले की पांचों विधानसभा सीटों को लेकर कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों को लेकर असमंजस बना हुआ है और हर रोज अखबार व टीव्ही चैनलों के माध्यम से मजबूत दावेदारी पेश करने का दावा करने वाले नये-नये नाम सामने आ रहे है। बात बसपा की करें तो पार्टी ने भिण्ड व मेहगांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर असमंजस बना हुआ है। जल्द हो सकते हैं टिकट फाइनल सूत्रों की माने तो जल्द कांग्रेस व भाजपा अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकते है। यह सूची आने वाले चार पांच दिनों के भीतर जारी होगी। समस्या यह है कि यह दोनों ही पार्टी दावेदारों की मजबूती को देखकर उनके नाम पर मुहर लगाने पर विचार कर रही हैं। ऐसे में दावेदारों की लंबी फोज के बीच असंतोष न पनपे इस पर भी विचार किया जा रहा है। विचार यह भी है कि पार्टी साफ और स्वच्छ छवि वालों को मैदान में उतारे, लेकिन कई सीटों पर ऐसे प्रत्याशी खोजने से भी नहीं मिल रहे। भिण्ड सीट को लेकर असमंजस बरकार भिण्ड सीट से बसपा ने संजीव सिंह कुशवाह को मैदान में उतारा है और उन्होंने जनसंपर्क शुरू भी कर दिया है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के टिकट को लेकर असमंजस बरकार है। भाजपा से मौजूदा विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह और पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के बीच भाजपा से टिकट लेने के लिए संधर्ष जारी है वहीं कांग्रेस भी किसको मौका देती है यह देखना दिलचस्प होगा। इसके अलावा कांग्रेस के सूत्रों की माने तो पार्टी ने एड. उमेश बोहरे के नाम पर भी विचार किया है और उन्हें टिकट देने का भरोसा भी दे दिया है। अगर ऐसा हुआ तो चुनावी समीकरण बिगड़ सकते हैं। अटेर में भी मचा है बवाल अटेर सीट से अभी सपा ने बीके बोहरे को प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं यहां भी कांग्रेस व भाजपा के टिकट वितरण को लेकर असमंजस की स्थिति बरकार है। भाजपा से टिकट के लिए लंबी कटार है वहीं कांग्रेस के टिकट के लिए भी बवाल की स्थिति बनी हुई है। मौजूदा विधायक हेमन्त कटारे जहां कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के रूप में है वहीं उनकी मां मीरा कटारे व अन्य भी कई नाम है। इसी तरह भाजपा से टिकट की आस लगाने वालों में दिग्गजों के नाम है। इनमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविन्द सिंह भदौरिया, बीज निगम उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह भदौरिया के अलावा कई नाम सामने आ रहे हैं। लहार से कांग्रेस के लिए सिर्फ एक नाम लहार सीट से कांग्रेस के पास डॉ. गोविन्द सिंह अकेला नाम है वहीं भाजपा से उम्मीदवारी पेश करने वालों में पूर्व विधायक रसाल सिंह व अमरीश शर्मा का नाम सबसे ऊपर चल रहा है, लेकिन रोमेश महंत के हाल ही में भाजपा में जाने से उनके नाम की चर्चा भी जोरो पर है। अब देखना है कि भाजपा यहां से किस को अपने उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारती है। मेहगांव में टिकट के लिए मारामारी मेहगांव सीट से बसपा ने कैलाश तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन कांगे्रस व भाजपा से टिकट लेने के लिए मारामारी देखने को मिल रही है। यहां कांग्रेस से ओपीएस भदौरिया का नाम सबसे ऊपर चल रहा है, वहीं अन्य भी अपने राजनीतिक दाव फैंक रहे हैं। इसी तरह भाजपा क दिग्गजों की भी फोज भी टिकट की आस में है। यहां से मौजूदा विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी व पूर्व विधायक राकेश शुक्ला के अलावा कई और नाम पर भी पार्टी विचार कर रही है। गोहद में मंत्री का टिकट भी खटाई में राज्यमंत्री लालसिंह आर्य भी टिकट के लिए चक्कर काटने के लिए मजबूर दिख रहे हैं चर्चा है कि इनका भी टिकट खटाई में पड़ सकता है। गोहद सीट से भाजपा की ओर से सांसद डॉ. भागीरथ का नाम पर भी चर्चाओं में है वहीं भाजपा नेत्री संजू जाटव भी लाइन में है। कांग्रेस की बात करें तो मेवाराम व रणवीर जाटव टिकट की मांग कर रहे हैं।