अंतिम संस्कार के बाद महिला की आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
पाटन
आगजनी में झुलसी महिला ने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जिसके बाद उसके परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। आग से झुलसी इस महिला का एम्स में पहुंचने पर कोविड टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई पॉजिटिव आने से महिला के घर और ग्राम कुमीर्गुंडरा में हड़कंप मच गया है।
पाटन क्षेत्र के रानीतराई थाना के तहत ग्राम कुमीर्गुंडरा में एक महिला की मृत्यु के बाद उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई। उस महिला को आगजनी के बाद इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उसका कोरोना टेस्ट किया गया था लेकिन कोरोना की रिपोर्ट आने से पहले ही इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट आने से पहल ही गांव वालों ने मृत महिला का उनके गृहग्राम कुमीर्गुडरा में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय कोरोना रिपोर्ट नहीं आने के कारण ग्रामीण और पारिवारिक रिश्तेदार बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। अब जबकि कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है तो जितने लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और जो उनके संपर्क में थे वे सभी दहशत में हैं। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ उसके गांव की ओर रूख किया है जहां इस महिला के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनका सैम्पल लिया जायेगा। तब तक सभी लोगों को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है।
bhavtarini.com@gmail.com 
