एमजीएम आई इंस्टीट्यूट को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की मान्यता रद्द
रायपुर
निलंबित पुलिस अफसर मुकेश गुप्ता पर अपना शिकंजा कसते हुए इस बार उनके मिकी मेमोरियल ट्रस्ट को आड़े हाथों लेते हुए ट्रस्ट द्वारा संचालित एमजीएम आई इंस्टीट्यूट को राज्य सरकार से मिलने वाली योजनओं को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी कर दिया। यह आदेश जारी होने के साथ ही यहां पर सरकारी योजनाओं के अंतर्गत जो ईलाज के सुविधा की मान्यता मिली थी वह सभी रद्द हो जायेंगी।
राज्य सरकर ने एमजीएम अस्पताल की मान्यता को समाप्त करने के साथ ही मिकी मेमोरियल ट्रस्ट की मान्यता को भी समाप्त कर दिया। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश का हवाला देते हुए राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस बात से अवगत कराते हुए पत्र जारी कर कहा कि सरकार ने अस्पताल व ट्रस्ट दोनों की मान्यता को रद्द कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में इस बात का उल्लेख किया गया है कि एमजीएम आई इंस्टीट्यूट और मिकी मेमोरियल ट्रस्ट की मान्यता को समाप्त कर दिया गया है तथा अस्पताल में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदान को भी तत्काल प्रभाव से बंद किया जाता है।
आंखों के इलाज के लिये एमजीएम आई इंस्टीट्यूट छत्तीसगढ़ ही नहीं मध्यभारत का सबसे बड़ा अस्पताल है जहां छत्तीसगढ़ के साथ ही आस-पास प्रांतों के मरीज भी यहां ईलाज के लिये आते हैं। सूत्रों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं के ईलाज के मद में एमजीएम आई इंस्टीट्यूट कोअनुदान के बतौर 25 लाख रुपए प्रतिवर्ष दिये जा रहे थे। लगभग दो करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान अनुदान के मद में दिये जा चुके हैं। सरकार ने इस बा त को भी ध्यान में रखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
bhavtarini.com@gmail.com 