ओएलएक्स में लेपटॉप बेचना पड़ा महंगा, खाता से उड़ गये 1 लाख 45990 रुपये
रायपुर
ओएलएक्स में लेपटॉप का विज्ञापन देना न्यू राजेंद्र नगर के डा. तुषार मंत्री को महंगा पड़ गया और रुपये लेने के चक्कर में उसने ठग को अपने क्यूआर कोड भेज दिया और चंद मिनटो में ही उसके खाते से 1 लाख 45990 रुपये गायब हो गए। युवक राजेंद्र नगर थाने में अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं।
राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यू राजेंद्र नगर के वर्धमान स्काई लाइन के ए 402 में रहने वाले डा. तुषार मंत्री ने अपने पुराने लैपटॉप को बेचने के लिए ओएलएक्स में विज्ञापन दिया था। 13 मार्च को 7076757795 और 7907988482 के मोबाइल धारक ने फोन कर इसे खरीदने की इच्छा जताई जिसे डा. तुषार ने स्वीकर कर लिया। मोबाइल धारक ठग ने पेमेंट करने के नाम पर डा. तुषार को क्यूआर कोड भेज और जैसे ही उसने क्यूआरकोड को स्कैन किया तुरंत ही उसके खाते से 1 लाख 45990 रुपये एकाएक कट गया। पेमेंट करने की जानकारी जब मोबाइल पर आया तो उसके होश उड़ गए और डा. तुषार तत्काल राजेंद्र नगर थाने पहुंचा और 7076757795 और 7907988482 के मोबाइल धारक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों मोबाइल धारकों के खिलाफ 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
