कमलनाथ सरकार अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कहा मिलावटखोरों मध्यप्रदेश छोड़ो

भोपाल। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ सख्त तेवर दिखा रही कमलनाथ सरकार अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर इस अभियान को और पैना करने के संकेत दिए दिए हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ का जिक्र करते हुए प्रदेश में मिलावटखोरों को चेतवानी देते हुए कहा है कि उनकी सरकार में मिलावट खोर प्रदेश को छोड़ दें। इसके लिए उन्होंने ‘मिलावटखारों प्रदेश छोड़ो’ का आज नारा भी दिया है। मुख्यमंत्री ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि देखने में आ रहा है कि थोड़े से स्वार्थ व मुनाफे के लिए किस प्रकार मिलवाटखोर लोगों की स्वास्थ्य के साथ लिखवाड़ कर रहे हैं। जहर बेचकर उन्हें मौत के आगोश में धकेल रहे हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट भी मिलावटखारों को प्रदेश छोड़ने या फिर जेल जाने की चेतावनी दे चुके हैं।