चित्रकूट से स्नान कर लौट रहे चार युवकों की हादसे में मौत, दो गंभीर

चित्रकूट से स्नान कर लौट रहे चार युवकों की हादसे में मौत, दो गंभीर

छतरपुर
 हरियाली अमावस्या पर चित्रकूट (उप्र) में मंदाकनी नदी के रामघाट में स्नान करने गए  मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चार युवकों की हादसे में मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को झांसी रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। कार से युवकों के शवों को मुश्किल से निकाला जा सका। पुलिस के बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब छह बजे छतरपुर जिले के महराजपुर क्षेत्र के ग्राम खिरवा के छह युवक आल्टो कार से चित्रकूट में मंदाकनी नदी के रामघाट पर स्नान करने गए थे। वहां से लौटते दोपहर करीब 12 बजे समय बांदा-चित्रकूट मार्ग पर महुआ गांव में खुरहंड पुल के पास कार की बस से सीधी भिड़त हो गई। हादसे में शिवम पटेरिया, रोहित विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, राजेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नितेश तिवारी एवं ललित चौबे को गंभीर अवस्था में बांदा अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर किया गया है।