जबलपुर प्रशासन भू-माफिया के 6 मकानों को किया ध्वस्त
जबलपुर
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में चल रहे माफियाओं (mafia) के खिलाफ अभियान के तहत मंगलवार की शाम जबलपुर जिला प्रशासन, नगरपालिका निगम और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें प्रशासन द्वारा 6 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। आधारताल तहसील के अंतर्गत ग्राम गुर्दा में भू-माफिया और ईनामी अपराधी कज्जू कदीर द्वारा दूसरे की भूमि पर अवैध रूप से बनाये जा रहे करीब एक करोड़ रुपये की लागत के निर्माणाधीन 6 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया ।
आधारताल के नायब तहसीलदार (Tehsildar) सन्दीप जायसवाल के अनुसार आधारताल तहसील के ग्राम गुर्दा के खसरा नम्बर 121/4 की करीब 5 हजार वर्गफुट भूमि पर अतिक्रमण कर माफिया कज्जू कदीर द्वारा बेचने के लिये 5-6 मकान बनाये जा रहे थे । जबकि यह भूमि मुन्नालाल रजक की निजी भूमि थी। अपनी भूमि पर कज्जू कदीर द्वारा किये गये अवैध कब्जे की शिकायत मुन्नालाल रजक ने प्रशासन से की थी तथा इसे मुक्त कराने के साथ-साथ उस पर बनाये जा रहे मकानों को हटाने के लिये आवेदन दिया था । नायब तहसीलदार आधारताल ने बताया कि कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर भू-माफिया और इनामी अपराधी कज्जू कदीर के इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही एसडीएम अधारताल ऋषभ जैन की अगुवाई की गई , मौके पर सीएसपी अशोक तिवारी, तहसीलदार अधारताल राजेश सिंह, नगर निगम अतिक्रमण दल, पुलिस बल उपस्थित रहे।
bhavtarini.com@gmail.com 
