तीन दर्जन से ज्याद एएसपी-डीएसपी के होंगे तबादले

तीन दर्जन से ज्याद एएसपी-डीएसपी के होंगे तबादले

भोपाल
हाल ही में हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी के तबादलों के बाद भी राज्य शासन करीब तीन दर्जन अफसरों के और तबादले करने की तैयारी में है। वहीं पुलिस मुख्यालय भी पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादला किए जाने को लेकर तेजी से काम कर रहा है।

राज्य शासन एएसपी और डीएसपी के तबादलों की सूची करीब दो महीने पहले तैयार कर चुका था, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस सूची में से चुनिंदा अफसरों के ही तबादले आदेश अब तक जारी हो सके हैं। करीब दो महीने पहले तैयारी हुई सूची में सौ के लगभग अफसर तबादलों से प्रभावित हो सकते। इसके बाद हाल ही में जारी हुई तबादला आदेश में इसकी संख्या कम होकर दो दर्जन तक सिमट गई थी। अब बाकी के बचे अफसरों के तबादलों को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद इन अफसरों में करीब तीन दर्जनों के तबादला आदेश जारी होंगे। वहीं पुलिस मुख्यालय भी निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की बड़ी तबादला सूची जारी करने में लगा हुआ है। इनके भी तबादले 15 अगस्त के बाद किए जा सकते हैं।