धमतरी में दो बसों में टक्कर, दो लोगों की मौत
धमतरी
धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर शहर से चार किमी दूर ग्राम चिटोद में दो लक्जरी बसों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बसों की तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद बस में सवार यात्री घबराकर चिल्लाने लगे थे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
bhavtarini.com@gmail.com 