पोरवाल होगें पाठ्यपुस्तक निगम के वरिष्ठ प्रबंधक

पोरवाल होगें पाठ्यपुस्तक निगम के वरिष्ठ प्रबंधक


रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उज्जवल पोरवाल को राज्य शासन ने वरिष्ठ प्रबंधक (प्रशासन) पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर के पद पर पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को मंत्रालय से जारी आदेश में  उज्जवल पोरवाल उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की सेवाएं निर्वाचन कार्यालय से वापस लेते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक वरिष्ठ प्रबंधक (प्रशासन) पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपी गई है।