फोन टेप मामले में CM गहलोत दोषी, इस्तीफे की मांग
जयपुर
राजस्थान के विधायकों की फोन टेपिंग मामले में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग की है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने इस पूरे मसले की सीबीआई से जांच की भी मांग की है। पूनियां ने गहलोत पर आरोप लगाया कि 'गांधीवाद का झूठा मुखौटा ओढ़े नैतिकता और लोकतंत्र की दुहाई देने वाले गहलोत ने कुर्सी बचाने की ख़ातिर सारी हदें लांघ दी। अपने ही दल के लोगों के खिलाफ तो षड्यंत्र किया ही लेकिन विपक्षी दल के नेताओं के टेलीफोन भी अनैतिक तरीक़े से टेप किये, जासूसी करवाई।'
bhavtarini.com@gmail.com 
