महिला ने पेट से कर दी ब्वॉयफ्रेंड की हत्या, हकीकत जान उड़ गए पुलिस के होश

महिला ने पेट से कर दी ब्वॉयफ्रेंड की हत्या, हकीकत जान उड़ गए पुलिस के होश

लॉस एंजलिस
अमेरिका में हत्या का एक एेसा अजीब मामला सामने आया है जिसे जानकर पुलिस के होश उड़ गए। जिंदगी में कई ऐसी हत्याओं के बारे में सुना होगा, जो चाकू, बंदूक या किसी धारदार हथियार से की गई हों लेकिन क्या कभी कोई अपने पेट से ही किसी की हत्या कर सकता है?
 
यकीनन नहीं लेकिन अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पेट से ही अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। विंडी थॉमस (44) ने जैसे ही पुलिस को बताया कि उसने अपने पेट से अपने ब्वॉयफ्रेंड कीनो बटलर की हत्या की है तो सुनकर पुलिस सन्न कर गई। मोटापे की आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड का गला दबाने के लिए अपने भारी-भरकम पेट का इस्तेमाल किया।
 
विंडी थॉमस का वजन 133 किलो है। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के गले पर इस कदर अपना पेट रखा कि वो सांस ही नहीं ले पाया और उसकी जान चली गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा मामला कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि कई तरह की हत्याओं के मामले हमारे सामने आते रहते हैं, लेकिन ये सबसे अजीबोगरीब था। 3 दिसंबर को अदालत में हुई सुनवाई में महिला ने अपने बचाव में कहा था कि ये घटना भूलवश हुई है।
 उसने बताया था कि वो शराब के नशे में थी और अचानक जाकर ब्वॉयफ्रेंड के ऊपर बैठ गई, जिससे दबकर बटलर की मौत हो गई। हालांकि कोर्ट ने उसकी इस दलील को मानने के इंकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पर इस अजीबोगरीब हत्या के आरोप साबित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है जो 18 से 36 साल के बीच होगी।