‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में नायरा और कार्तिक के बीच आने वाला है मजेदार ट्विस्ट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में नायरा और कार्तिक के बीच आने वाला है मजेदार ट्विस्ट

नई दिल्ली    
टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक ट्विस्ट आने वाला है। एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कार्तिक की किसी और से शादी होती है जिसके चलते नायरा पर एक और पहाड़ टूटने की नौबत आ जाती है। जन्माष्टमी के अवसर पर कार्तिक अपने बेटे कायरव को घर लेकर जाएंगे जिसके चलते ये देखना मजेदार होगा कि कैसे नायरा अपने बेटे को अपने साथ रख पाने में कामयाब रहती हैं।  

शो में आप देखेंगे कि कार्तिक, वेदिका से शादी करते हैं। जिसके चलते वे अपने बेटे कायरव को अपने साथ घर लेकर आते हैं। अब देखना ये है कि क्या कायरव की दादी और कार्तिक की मां यानी सुहासिनी नायरा को वापस अपने घर में आने देंगी या नहीं? आपको बता दें कि नायरा और कार्तिक के बीच हुई टकराव को लोगों ने काफी पसंद किया और ये मनोरंजक साबित हुआ है। जिसके चलते शो की टीआरपी बढ़ी है।

आपको बता दें कि सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी रेट में नंबर वन पर है। नायरा और कार्तिक की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता है। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। पिछले दिनों दोनों के रीयूनियन ट्रैक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।