संसद में बोले पर्यावरण मंत्री- हम प्रदूषण जल्दी खत्म करेंगे

संसद में बोले पर्यावरण मंत्री- हम प्रदूषण जल्दी खत्म करेंगे

नई दिल्ली
संसद के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. बुधवार को लोकसभा और राज्य सभा दोनों सदनों में दिल्ली के वायु प्रदूषण पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस बहस में हिस्सा लिया और इस पर तेजी से काम करने की बात दोहराई. राज्यसभा में सरोगेसी बिल पर आगे चर्चा के बाद उसे सेलेक्ट कमेटी के पास भेज दिया गया. इसके साथ ही ट्रांसजेंडर पर्सन्स बिल पर भी चर्चा जारी रहेगी.
ट्रांसजेंडर पर्सन्स बिल पर चर्चा शुरू
राज्यसभा में ट्रांसजेंडर पर्सन्स बिल पर आगे चर्चा शुरू. आसन पर उपसभापति हरिवंश मौजूद.
चर्चा के बाद सरोगेसी बिल सेलेक्ट कमेटी को भेजा गया
चर्चा के बाद सरोगेसी बिल राज्यसभा के सेलेक्ट कमेटी को भेजा गया