खादी ग्रामोद्योग के डिप्टी सीईओ त्रिभुवन व्यक्तित्व के धनी - शर्मा

खादी ग्रामोद्योग के डिप्टी सीईओ त्रिभुवन व्यक्तित्व के धनी - शर्मा

रायपुर
कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम परिसर में आज छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग संस्था के द्वारा डा. एस.एस. त्रिभुवन उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी खादी ग्रामोद्योग आयोग के पुन: 5 वर्षों के लिए खादी ग्रामोद्योग से जुड?े के अवसर पर स्वागत व अभिनंनदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संरक्षक खादी ग्रामोद्योग व विधायक ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री बी. सिद्धिकी, उपाध्यक्ष चांपा अमरनाथ सोनी, कुंजबिहारी मिश्रा उपसचिव बिलासपुर, डागा कॉलेज की प्राचार्य श्रीमतगी संगीता घई, प्रोफेसर रेणुका बक्शी, राष्ट्रीय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रीमा वर्मा, महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी एवं खादी ग्रामोद्योग के विभिन्न संस्थाओं के कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर हुई, इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सत्यनारायण शर्मा, अतिथि एसएस त्रिभुवण डिप्टी सीईओ खादी ग्रामोद्योग का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। इस मौके पर एस.एस. त्रिभुवन ने अपने कार्यकाल का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अपने कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग से जुड़ी हर समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया। विधायक शर्मा ने त्रिभुवन को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि त्रिभुवन सरल, सहज व व्यक्तित्व के धनी व कार्यनिष्ठा उनमें है इसीलिए सरकार ने उन्हें 5 वर्ष के लिए कार्य करने का अवसर प्रदान किया है। उनका कहना था कि उनके कार्यकाल में ग्रामोद्योग उच्चतम की शिखर पर पहुंचा है। उन्होंने बताया कि त्रिभुवन खादी ग्रामोद्योग से जुड़ी हर संस्था को साथ लेकर चलने वाले अधिकारी है, वे हर वक्त हर किसी की जो खादी ग्रामोद्योग से जुड़ा है उसकी मदद करने के लिए तैयार रहते है।

इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष अजय तिवारी ने भी त्रिभुवन के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके जैसा सौम्य, सहज व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति खादी ग्रामोद्योग को मिला है। उनके 5 वर्षों के लिए फिर से जुड?े से खादी ग्रामोद्योग नई शिखर पर पहुंचेगा। महामंत्री बी. सिद्धिकी ने इस अवसर पर कहा कि त्रिभुवन के कार्यकाल में लोगों को रोजगार मिला और वे हर समय पर खादी ग्रामोद्योग को नई दिशाएं प्रदान करने में जुटे रहते है।