गुढ़ियारी में श्रीनगर और सांई मंदिर क्षेत्र का कुछ एरिया कन्टेनमेंट जोन घोषित

गुढ़ियारी में श्रीनगर और सांई मंदिर क्षेत्र का कुछ एरिया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर
राजधानी में लगातार नए कोरोना मरीज की पहचान होने के साथ ही नये कन्टेमेंट जोनों की घोषणा भी हो रही है। इसी के तहत आज तीन नये कन्टेनमेंट जोनों की घोषणा की गई जिसमें गुढ़ियारी के श्रीनगर और सांई मंदिर के अलावा रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट ग्राम पचेड़ा शामिल है।

गुढ़ियारी के श्रीनगर क्षेत्र में पूर्व में सतीश तिवारी का मकान, मारुति किराना स्टोर्स, पश्चिम में मनीष भेरवानी के मकान,उत्तर में सत्येंद्र बहादुर सिंह के मकान और दक्षिण में देव चरण साहू का मकान शामिल है। वहीं सांई मंदिर के पश्चिम में कुलपति निषाद का मकान,पूर्व में इंद्रमणि सिन्हा किराना स्टोर्स,उत्तर में नीरज देवांगन का मकान और दक्षिण में लता सेन का मकान शामिल है। इसके अलावा अभनपुर विकासखंड के अंतर्गत रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट ग्राम पचेड़ा में पश्चिम में पचेड़ा जाने की कच्ची सड़क, उत्तर में रावतपुरा सरकार का नर्सिंग कॉलेज और रायपुर थनोद जाने की पक्की सड़क, दक्षिण में रावतपुरा सरकार का वर्कशॉप कॉलेज व खसरा नंबर 1564 घास भूमि और पूर्व में रावतपुरा कॉलेज का मुख्य द्वार जाने का रास्ता और प्रहलाद पवन का कृषि भूमि कंटेनमेंट जोन में शामिल है। इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर की ओर से दी जाएगी। कंटेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कंटेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना पूर्व प्रतिबंधित रहेगा।