ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया से लड़कर हारे बांग्लादेशी शेर

ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया से लड़कर हारे बांग्लादेशी शेर

नॉटिंघम

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के मैच में बांग्लादेश को 48 रनों से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए थे. जबाव में बांग्लादेश काफी कोशिश के बाद 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 333 रन ही बना सकी.

बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने नाबाद 102 रन बनाए. उन्होंने अपनी 7वीं शतकीय पारी में 97 गेंदों का सामना किया. उन्होंने इस पारी में नौ चौकों के साथ एक छक्का मारा. महमूदुल्ला ने 69 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 50 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और 3 छक्के मारे. तमीम इकबाल ने 62 रनों की पारी खेली.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 147 गेंदों पर 14 चौके और 5 छक्कों की मदद से 166 रन बनाए. साथ ही इस टूर्नामेंट में अभी तक सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने. ख्वाजा ने 72 गेंदों पर 89 रन बनाए. फिंच ने 51 गेंदों पर 53 रन बनाए, जबकि ग्लैन मैक्सवेल ने 10 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 32 रनों की तूफानी पारी खेली. बांग्लादेश के लिए सौम्य सरकार ने तीन विकेट लिए. मुस्ताफिजुर को एक सफलता मिली.