...तो अब हनीमून के लिए रवाना हुए निक और प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट की तस्वीर

...तो अब हनीमून के लिए रवाना हुए निक और प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट की तस्वीर

जोधपुर के उम्मेद भवन ने रॉयल वेडिंग कर चुके निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी और अब उनके अगले रिसेपेशन का इंतज़ार है, जो वह फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए रखने वाली हैं। अब ऐसा लग रहा है कि दोनों वक्त निकालकर हनीमून के लिए रवाना हो चुके हैं।

अपने रिसेप्शन के बाद निक और प्रियंका ईशा अंबानी की शादी की प्री वेडिंग सेरिमनी में भी पहुंचे। अब खबर है कि न्यूली वेड कपल अपने हनीमून के लिए रवाना हो चुका है। प्रियंका ने अपने पति के साथ एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका निक की बाहों में हैं और निक सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

खबर है कि प्रियंका और निक अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए 20 दिसम्बर को रिसेप्शन प्लान कर रहे हैं।