मुख्यमंत्री कमलनाथ को हाथ में तकलीफ, हमीदिया में भर्ती
भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ राजधानी स्थित शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बताया जा रहा है उनके हाथ में तकलीफ होने के कारण उन्हें चिकित्सकों ने भर्ती होने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें वहां दाखिल कर लिया गया है। डॉ ने उनके हाथ में एक माइनर सर्जरी करेंगे। हाथ में तकलीफ़ होने के कारण आज वे अंतराष्ट्रीय योगा दिवस के कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो पाये थे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएँ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 21, 2019
योग करे- स्वस्थ रहे।
योग को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करे।#YogaDay2019
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता से अपील की है वे सामान्य मरीज़ की तरह ही अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। इसलिये कोई भी उनसे अस्पताल मिलने ना आये, जिससे अस्पताल में इलाज करा रहे अन्य मरीज़ों को कोई असुविधा ना हो। आप सभी की शुभकामनां व दुआ मेरे साथ है।
bhavtarini.com@gmail.com 