साधु बना शैतान, दुष्कर्म के मामले में हुआ गिरफ्तार

साधु बना शैतान, दुष्कर्म के मामले में हुआ गिरफ्तार

रायपुर
एनजीओ की महिला ने लार्ड बुद्धा फाउंडेशन के प्रमुख हिमाद्रि बरुवा पर रेप का आरोप लगाया है। महिला साल भर से उसी के साथ काम कर रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि बरुवा ने उसे बंधक बनाकर रखा लिया था। जैसे तैसे वह भागकर राखी थाना पहुंची। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है।

राखी थाना पुलिस के मुताबिक लार्ड बुद्धा फाउंडेशन में काम कर रही एक महिला ने फाउंडेशन के प्रमुख हिमाद्रि बरुवा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वो पिछले 8 महीने से अपने झांसे में लेकर दुष्कर्म कर रहा था। बीती रात हिमाद्रि बरुवा के खिलाफ महिला राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ राखी थाने में धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया। उसके बाद तत्काल आरोपी हिमाद्रि बरुवा को नया रायपुर सेक्टर 29 स्थित उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। खबर के बाद राजधानी में चर्चा छिड़ कि आखिर साधु के वेष में यहां भी शैतान बैठे हुए हैं।

महिला के बारे में जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला अपने पति से विवाद के चलते पिछले एक साल से अलग रह रही थी। महिला का पति जगदलपुर में रेलवे में कार्यरत्त है। महिला अपने 2 बच्चों के साथ नया रायपुर में ही किराए के मकान में रहती थी। इसके अलावा लार्ड बुद्धा फाउंडेशन में काम करती थी। पुलिस और भी बिंदुओं पर आरोपी व महिला से पूछताछ कर रही है।