सोनिया-राहुल की अगुवाई में विपक्ष की मीटिंग, मोदी सरकार को घेरने की बनी रणनीति
नई दिल्ली
संसद में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में मंगलवार को संसद में विपक्ष की बड़ी बैठक हो रही है. इस बैठक में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत दूसरी पार्टी के कई नेता मौजूद हैं. इन नेताओं में सीपीआई नेता डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, डीएमके नेता कनिमोझी, टीआर बालू, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले शामिल हैं. बता दें कि 17वीं लोकसभा गठन के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. लोकसभा में पहले दो दिन नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाया गया.
bhavtarini.com@gmail.com 