चम्बल एक्सप्रेस-वे से भिंड में बहेगी विकास की गंगा: सांसद भागीरथ प्रसाद

rafat ali भिंड, सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार मानते हुए चम्बल एक्सप्रेसवे योजना पर संसद में चर्चा की। 6000 करोड़ की लागत से 300 किलोमीटर लम्बे एवं 100 मीटर चौड़े राष्ट्रीय राजमार्ग विकसित किया जायगा। चम्बल के दुर्गम विहड़ में विकास की गंगा बहेगी और चम्बल क्षेत्र देश के सबसे समृद्ध इलाकों में शामिल हो जाएगा। [caption id="attachment_88818" align="aligncenter" width="448"]bhavtarini bhavtarini[/caption] चम्बल नदी के किनारे विहड़ के बीच से चम्बल एक्सप्रेसवे गुजरेगा। अब तक डाकुओं की शरण स्थली रहे चम्बल के विहड़ भिंड का ही नहीं अपितु देश के विकास का केंद्र बनेगा। राजस्थान के पाली से शुरू होकर श्योपुर, मुरैना होते हुये भिंड जिले के नगरा पोरसा, कनैरा, अटेर, खिपौना, खेरी, सूरजपुर, बिजौरा, रमा, बड़ापुरा होते हुये 300 कोलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग 92 को जोड़ते हुये चम्बल एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित करने की एक महत्वकांक्षी योजना क्रियान्वित होने जा रही है । लगभग 100 मीटर चौड़े 6 लेन वाला यह राष्ट्रीय राजमार्ग चम्बल के लिये एक विकास की गंगा साबित होगा। अभिशप्त चम्बल अब देश के वरदान का आधार बनेगी। 20 किलोमीटर के दायरे में कुवांरी, चम्बल एवं यमुना नदी होने से यहाँ अधोगत जल भरपूर है। बीहड़ क्षेत्र में फलोद्यान विकास के साथ यहाँ औधोगिक संस्थान, शिक्षा एवं स्वास्थ्य केंद्र, स्मार्ट शहर, होटल एवं मनोरंजन केंद्र के साथ ही पर्यटन विकास में आशातीत सफलता मिलेगी। चम्बल की उर्वरा भूमि के उपयोग तथा पर्यटन की दृष्टि से घड़ियाल, डॉल्फिन देश के आकर्षण का केंद्र होंगे। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी एवं श्री नरेंद्र सिंह तोमर से विचार विमर्ष में यह तथ्य सामने आया इस हाईवे से दोनों ओर औधोगिक केंद्र, कृषि उत्पादन, कारखाने, व्यापार एवं मनोरंजन केंद्र स्थापित होने से ज़मीनो के भाव बढ़ेंगे।