मेरी हानिकारक बीवी’ ने पूरे किये 500 एपिसोड्स

मेरी हानिकारक बीवी’ ने पूरे किये 500 एपिसोड्स
मुंबई, पुरुषों की मर्दानगी पर सवाल उठाने के लक्ष्य के साथ, -ज्ट का ‘मेरी हानिकारक बीवी’ बड़ी ही बेबाकी से अपने दर्शकों को नसबंदी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर एक के बाद एक दिलचस्प ट्विस्ट दिखा रहा है। इस शो में टेलीविजन एक्टर्स जिया शंकर और करण सूचक मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस शो ने इसके कंटेंट के माध्यम से दर्शकों के दिलोदिमाग पर एक गहरी छाप छोड़ी है। पिछले 2 साल से दर्शकों की सही नब्ज़ पकड़ने वाले इस शो ने सफलतापूर्वक 500 एपिसोड्स के आंकड़े को पार कर लिया है। इस खास उपलब्धि का जश्न मनाने के लिये, पूरे क्रू ने एक साथ मिलकर कलाकारों के लिये एक छोटा-सा सरप्राइज रखा था। उन्होंने एक कोलाज प्रदर्शित किया जिसमें सेट से जुड़े कुछ बेहद ही खास पल थे। ब्रेक के दौरान जिया और सुचेता का करण के साथ प्रैंक करने से लेकर, वैष्णवी प्रजापति और गौरांश का एक झटपट डांस तक, पूरी कास्ट पुरानी यादों में खो गयी थी। इस मौके पर शो के मेकर्स ने एक बड़ा-सा केक मंगवाया, जिसे पूरी कास्ट और क्रू ने मिलकर काटा। इस शो पर अपने पूरे सफर को लेकर बेहद खुश जिया शंकर ने कहा, ‘‘सही मायने में यह मेरे लिये बेहद खुशी देने वाली लेकिन एक रोमांचक उपलब्धि है। साथ ही इस शो से जुड़े हर व्यक्ति के लिये यह गर्व का मौका है। ‘मेरी हानिकारक बीवी’ की सफलता पूरी कास्ट और क्रू के टीम के रूप में शानदार काम की वजह से है। मेकअप दादा से लेकर सुबह हमारी चाय लाने वाले स्पाॅट बाॅय तक, हम सबने अपना सबसे बेहतर देने की कोशिश की है और यह देखकर हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है कि मेहनत का फल हमें मिल रहा है। साथ ही मैं अपने सभी दर्शकों की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अकी और ईरा की केमेस्ट्री को पसंद किया और उसे अपना प्यार दिया।’’ आगे अपनी बात रखते हुए करण ने कहा, ‘‘हम दर्शकों के प्रति बेहद आभारी और उनके शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने खुले दिल से हमारे शो के कंटेंट और किरदारों को स्वीकार किया। हम सच्चे दिल से प्रार्थना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह सपोर्ट इसी तरह बना रहेगा। यह सफर उस समय से शुरू हुआ जब हम आये थे, जोकि भावुक पल होने के साथ-साथ बीते दिनों की याद दिला रहा था। मुझे उम्मीद है कि इस शो से जुड़ी इसी तरह की और कई सारी यादें बनती जायेंगी।’’ इस शो के मौजूदा ट्रैक में छुट्टन को दिखाया जा रहा है, जहां उसे पता चलता है कि ईरा और अखिलेश उसके असली माता-पिता हैं। क्या छुट्टन इस बात को स्वीकार कर पायेगा? क्या मिश्री उन्हें एक कर पायेगी? और अधिक जानने के लिये, देखिये ‘मेरी हानिकारक बीवी’ हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे केवल -ज्ट पर।