अंबिकापुर के किशोर राय को मरणोपरांत जीवन रक्षा पदक

अंबिकापुर के किशोर राय को मरणोपरांत जीवन रक्षा पदक

अंबिकापुर
 बलरामपुर जिले के तामेश्वरनगर निवासी किशोर राय (20) को मरणोपरांत राष्ट्रपति ने जीवन रक्षणार्थ सेवा को मान्यता दी है। भारत सरकार के गृहमंत्री ने स्व. किशोर राय को वर्ष 2018 का सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक प्रदान किया है। उनके पिता तापस राय को यह पदक व दो लाख का चेक बलरामपुर कलेक्टर संजीव झा ने प्रदान किया है।

31 जुलाई 2017 को सावन सोमवार के दिन धरमजयगढ़ के मांड नदी से जल लेने पहुंचे किशोर राय ने नदी में डूब रहे तीन बच्चों को बचाते समय खुद की जिंदगी गंवा दी थी। इस घटना में तीनों बच्चे भी डूब गए थे। प्रशासन ने किशोर राय को मरणोपरांत सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक प्रदान करने की अनुशंसा की थी।