असम पुलिस विभाग ने कई पदों पर भर्ती ,10वीं पास के लिए अवसर

असम  पुलिस विभाग ने कई पदों पर भर्ती ,10वीं पास के लिए अवसर

 असम पुलिस ने असिस्टेंट इंस्पेक्टर एक्साइज और एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत कुल 203 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे. इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं.

वेबसाइट: www.slprbassam.in

I. पद का नाम: असिस्टेंट इंस्पेक्टर एक्साइज

पदों की संख्या: 44

वेतनमान: पे स्केल- 14000 – 49000/-, ग्रेड पे- 6200/-

II. पद का नाम: एक्साइज कांस्टेबल

पदों की संख्या: 159

वेतनाम: पे स्केल- 14000 – 49000/-, ग्रेड पे- 5000/-

शैक्षणिक योग्यता: दोनों पदों के लिए अलग-अलग इस प्रकार से हैं

I. असिस्टेंट इंस्पेक्टर एक्साइज: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद् से हायर सेकंडरी पास

II. एक्साइज कांस्टेबल: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद् से HSLC या समकक्ष पास

आयु सीमा: जारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी.

आवेदन शुल्क: इन पदों के लिए आवदेन नि:शुल्क है.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 16 जून 2020

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06 जुलाई 2020

आवेदन प्रक्रिया: आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं. आवदेन करने करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें.

चयन प्रक्रिया: आवेदित योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.