आठ परिवहन अधिकारियों का तबादला

रायपुर
नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन से परिवहन विभाग के अधिकारियों के तबादले की जारी की गई सूची में प्रदेश के कुल आठ परिवहन अधिकारीयों को स्थानांतरित किया गया है। परिवहन विभाग ने आठ परिवहन विभाग के अधिकारीयों का तबादला किया है, जिसमे जगदलपुर, दुर्ग, नारायणपुर, रायगढ़, धमतरी, कोरबा, कबीरधाम और कोंडागांव के परिवहन अधिकारीयों को स्थानांतरित किया है।
गौरव पाटले सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला परिवहन कार्यालय कबीरधाम से जिला परिवहन कार्यालय कोण्डागांव, चुन्नूलाल देवांगन सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला परिवहन कार्यालय कोण्डागांव से जिला परिवहन कार्यालय कबीरधाम, अगस्टिन टोप्पो क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जगदलपुर से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अंबिकापुर, एसएस कौशल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदलपुर, अनिल श्रीवास्तव सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग से जिला परिवहन कार्यालय नारायणपुर, मोहन साहू सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला परिवहन कार्यालय नारायणपुर से जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद, युगेश्वरी वर्मा सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला परिवहन कार्यालय धमतरी से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर तथा गौरव साहू सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला परिवहन कार्यालय कोरबा से जिला परिवहन कार्यालय धमतरी में नवीन पदस्थापना किया गया है।